GATE exam kya hai? – जानिए GATE एग्जाम के बारे में पूरी जानकारी

Spread the love

दोस्तों GATE exam kya hai? इस तरह से आप सोचते होंगे। तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिए। दोस्तों यदि आप एक इंजीनियरिंग के छात्र या आप इंजीनियरिंग में बीटेक या BE की डिग्री प्राप्त करके किसी एग्जाम दिलाने के बारे में सोच रहे होंगे।

तो आप कई लोग से पूछा होगा और उनसे सुना भी होगा कि इंजीनियरिंग के बाद एक नेशनल लेवल का परीक्षा होता है। जिसका नाम GATE EXAM है। और इस GATE एग्जाम दिलाने के बाद बहुत सारे फायदे होते हैं। जैसे कि आईआईटी में M.tech के लिए एडमिशन, PSU मैं जॉब लग जाती है या और बहुत सारे फायदा मिलते हैं। तो दोस्तों आपके मन में जरूर सवाल आया होगा।

कि यह आखिर GATE exam kya hai? तो दोस्तों मैं आपको इसी के बारे में बताने वाला हूं। इस आर्टिकल को आप अंत तक पढ़ते रहिए। मैं आपके सारे सवाल के जवाब को इस लेख में देने वाला हूं।

GATE exam kya hai? – What is the gate exam in hindi?

दोस्तों GATE का फुल फॉर्म Graduate Aptitude test in engineering होता है। GATE नेशनल लेवल का परीक्षा है। जिसमें पूरे भारत देश के सभी इंजीनियरिंग पास आउट के लिए एक परीक्षा है।

और भारत के अलावा कुछ और देश है जैसे कि बांग्लादेश नेपाल, श्रीलंका, इथियोपिया, और United Arab Emirate इन सभी देश के छात्र भी इस गेट परीक्षा को दिला सकते हैं। जिसमें हर साल लाखों बच्चे परीक्षा देते हैं।

GATE परीक्षा को हमारे भारत देश के Indian institute of science bangalore (iisc) bangalore, और 7 Indian institute of Technology जिसका नाम निम्न है: iit Bombay, iit Delhi, iit Guwahati, iit Kanpur, iit Kharagpur, iit Madras, and iit Roorkee इन सभी institute GATE परीक्षा को आयोजित कराते हैं।

इस गेट एग्जाम को इन आठ यूनिवर्सिटी में से हर साल एक यूनिवर्सिटी इस एग्जाम को कंडक्ट कराते हैं। यह परीक्षा को computer के माध्यम से लिया जाता है। तो दोस्तों आप सोच सकते हैं। कि यह किस लेवल का एग्जाम है।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप लोगों को गेट gate exam kya hai? यह तो आपको समझ आ ही गया होगा। अब चलिए जानते हैं कि इस GATE एग्जाम का पैटर्न क्या है?

Gate exam का पैटर्न क्या है?

गेट एग्जाम की पैटर्न की बात की जाए तो इसमें कुल 65 प्रश्न पूछा जाता है जो कुल 100 नंबर का होता है। इसे हम 2 part में डिवाइड करेंगे। इसे सबसे पहले आपके इंजीनियरिंग में जो टेक्निकल सब्जेक्ट और मैथमेटिक्स उसमें से 55 questions जो 85 marks का होता है। और दूसरे part में 10 questions जो 15 marks का होता है।

अब चलिए इसके प्रश्न की types को जान लेते हैं। तो दोस्तों आपको बता दूं कि multiple-choice questions 1 या 2 नंबर का होता है जिसका नेगेटिव मार्किंग 0.33 marks होता है। multiple select questions 1 या 2 marks होता है जिसका नेगेटिव मार्किंग नहीं होता है। और numerical answer types questions यह भी 1 या 2 मार्क्स का आता है जिसका नेगेटिव मार्किंग नहीं होता है। तो चलिए दोस्तों अब इसके fees structure को देख लेते हैं।

Gate exam Kab hota hai?

Gate exam का आयोजन हर साल फरवरी या मार्च के महीने में होता है जिसे IIT द्वारा किया जाता है।

GATE exam का fees कितना होता है?

दोस्तों इस एग्जाम को दिलाने के लिए अलग-अलग वर्ग के जाति के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग गेट एग्जाम फीस देना होता है जिसे यहां पर निम्नलिखित बताया गया है:

OBC और जनरल के लिए 1500 रुपए देना होता है।

ST/SC/PH के लिए 750 रुपए pay करना होता है।

और सभी कैटेगरी की फीमेल के लिए ₹700 देना होता है।

GATE Exam के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

दोस्तों इस एग्जाम के लिए निम्नलिखित में से कोई एक fulfill करना जरूरी है।

आप 10+2 के बाद इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर प्रोग्राम के किसी भी एक बैचलर डिग्री का होना जरूरी है।

दोस्तों यदि आप इंजीनियरिंग नहीं कर रहे हैं आप मैथमेटिक्स, साइंस,स्टैटिसटिक्स या कंप्यूटर एप्लीकेशन के किसी भी ब्रांच से फाइनल मास्टर डिग्री लेने वाले विद्यार्थी हो।

दोस्तों मैं आपको आसान भाषा में समझाऊं तो यदि आप मैथमेटिक्स लेकर बीएससी कर रहे हो मतलब bachelor of science के स्टूडेंट हो तो आपको एमएससी मतलब मास्टर ऑफ साइंस पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद आप इस एग्जाम के लिए योग्य हो जाओगे

दोस्तों यह एग्जाम को दिलाने के लिए कोई Age limit नहीं है। आप इस एग्जाम को कई बार दिला सकते हैं जब तक आपका सिलेक्शन नहीं हो जाता है।

GATE exam एग्जाम का सिलेबस क्या है?

दोस्तों गेट एग्जाम का सिलेबस अलग-अलग ब्रांच के लिए अलग-अलग सिलेबस तैयार किया जाता है। जैसे कि कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के लिए अलग से सिलेबस बनाया होता है और मैग्निकल इलेक्ट्रिकल इन विद्यार्थियों के लिए अलग से सिलेबस बनाकर अलग एग्जाम कराता है। यदि आप गेट एग्जाम दिलाने वाले हैं।

तो आप जो भी iit University एग्जाम कंडक्ट कराता है। उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखना क्योंकि हर साल का सिलेबस कुछ न कुछ अलग रहता है। कभी कुछ टॉपिक जोड़ता है। तो कभी कोई टॉपिक हटा देते हैं। इसीलिए मैं किसी स्पेसिफिक्स वर्ष का सिलेबस नहीं बता रहा हूं।

Gate exam पास करने के बाद क्या-क्या फायदा होता है?

दोस्तों यदि आप आईआईटी कॉलेज के अलावा कोई नार्मल से कॉलेज से अपना बी टेक डिग्री हासिल कर रही है तो आप GATE exam को आप अच्छे मार्क्स से पास कर लेते हैं। उसके बाद यदि आप M.TECH/MS करना चाहते हैं जो कि 2 साल का होता है तो आप आईआईटी कॉलेज से कर सकते हैं। और उसके बाद आप पीएचडी करना चाहते हैं? तो भी आप कर सकते हैं।

अब इसके बाद आता है PSU इस का फुल फॉर्म public sector undertakings होता है यह एक गवर्नमेंट जॉब की तरह होती है यह बहुत ही high सैलरी देने वाला जॉब होती है। यदि आपका गेट एग्जाम अच्छे rank से पास करते हैं तो आप भी PSU में जा सकते हैं।

इसके बाद आता है management दोस्तों यदि आप मैनेजमेंट में interested है तो FPM (FELLOW PROGRAMME IN MANAGEMENT) program आप कर सकते हैं। जो कि IIM यूनिवर्सिटी कराते हैं। जो कि 3 से 4 साल का होता है।

दोस्तों यदि आप विदेश में पढ़ना चाहते हैं जैसे कि सिंगापुर, जर्मनी के फेमस कॉलेज पर तो आप के एग्जाम दिला कर जा सकते हैं।

और इसके बाद आता है यदि आप गवर्नमेंट जॉब करना चाहते हैं तो बहुत सारे गवर्नमेंट ऑफिसर postहै।जो आप gate एग्जाम के माध्यम से बन सकते हैं।

GATE Exam ki taiyari kaise kare?

दोस्तों यदि आप गेट एक्जाम दिलाना चाहते हैं तो सबसे पहले उसका तैयारी अच्छे से करना चाहिए उसे कुछ स्टेट से आपको तैयारी करना है। तो सबसे पहले

आपका जिस भी branch का है। आप उसका सिलेबस जरूर internet से डाउनलोड कर ले।

फिर उसके बाद सिलेबस को अच्छी तरह से analysis करिए और यह देखिए कि आप कितने अच्छे से उस ले syllabus को समझ पा रहे हैं। और यूनिवर्सिटी उस सिलेबस के माध्यम से स्टूडेंट को किस तरह से जांच ना चाहता है।

फिर उसके बाद जिस भी branch के सब्जेक्ट के हर एक टॉपिक को उसके बेसिक कॉन्सेप्ट के साथ अच्छे से अध्ययन करिए।

उसके बाद आप पूरे सिलेबस को कंप्लीट रूप से अध्ययन कर लेते हैं। तो आप अपने आप को जांचने के लिए मॉक टेस्ट दीजिए आप इंटरनेट पर बहुत सारे वेबसाइट है। जिनके सब्सक्रिप्शन ले लीजिए और उस वेबसाइट के माध्यम से माध्यम से अपना मॉक टेस्ट दीजिए इससे होता क्या है। कि जब आप गेट एग्जाम के परीक्षा दिलाने जाते हैं। तो बहुत सारी गलती करते हैं। तो उस सारे गलती यही पर आपको पता चल जाएगा और आप उसको सुधार सकते हैं।

अब आता है। टाइम मैनेजमेंट दोस्तों यदि आप अच्छे से हर टॉपिक के concept के साथ हर टॉपिक को कवर कर लिया है। और आप हर सवाल का उत्तर सही से दे रहे हैं। और आपका कॉन्फिडेंस बढ़ गए हैं। लेकिन आपका सही टाइम पर सही उत्तर नहीं दे पा रहे हैं। आपका एक एक प्रश्न को हल करने में ज्यादा समय लग रहा है। तो आपको टाइम मैनेजमेंट भी करना आना बहुत जरूरी है। तभी आप सही समय पर सभी प्रश्नों को हल कर पाएंगे और अच्छे मार्क्स परीक्षा को पास करेंगे।

Conclusion – आज आपने क्या सीखा?

दोस्तों आप गेट एग्जाम दिलाने से पहले इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं। तो आपको एक तरह से आईडिया लग गया होगा कि gate exam kya hai? Gate exam Qualification kya hai?, gate exam ke liye age limit kya?और गेट एग्जाम दिलाने के बाद क्या-क्या फायदा होने वाला है? दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया है कि गेट एग्जाम किन विद्यार्थियों के लिए है।

दोस्तों उम्मीद करता हूं आपको इस आर्टिकल में बताया हुआ सभी जानकारी आपको अच्छे से समझ आ गया होगा यदि आप कोई टॉपिक छूट गया हो होगा या कुछ समझ नहीं आया होगा तो आप कमेंट में जो भी आप राय है। उसे लेख कर बता सकते हैं।


Spread the love

Leave a Comment