Laser beam machining क्या है? इसका कार्य और इसके फायदे नुकसान सभी चीज को जानिए

Spread the love

दोस्तों यदि आप Laser beam machining क्या है? और आप Laser beam machining in hindi करके जानकारी खोज रहे हैं। तो मैं आपको इस टॉपिक के बारे में इस आर्टिकल में पूरा जानकारी दिया हूं। तो दोस्तों आप मेरे द्वारा लिखा हुआ आर्टिकल को अच्छे से ध्यान पूर्वक पढ़ते रहिए आप Laser beam machining in hindi इसे जान जाएंगे।

Laser beam machining क्या है?

लेजर बीम मशीनिंग एक थर्मल मशीनिंग प्रक्रिया है, जो पदार्थ को गरम करने के लिए लेजर बीम का उपयोग करती है। इस मशीनिंग प्रक्रिया में धातु के कण को पिघला कर और वाष्पीकरण द्वारा वर्कपीस की सतह से धातु को हटाया जाता है। यह एक गैर-पारंपरिक (unconventional machining) मशीनिंग प्रक्रिया है जिसमें किसी उपकरण (tool) का उपयोग नहीं किया जाता है। इसका उपयोग धातु और गैर-धातु दोनों पदार्थों को मशीनिंग करने के लिए किया जाता है। इसका ज्यादातर उपयोग पदार्थ को काटने और छेद (ड्रिलिंग) करने में किया जाता है।

Laser beam machining का कार्य विधि क्या है?

1. पहले लेजर पदार्थ (CO2) या अन्य गैसों को लेजर निर्वात (डिस्चार्ज) ट्यूब में भरा जाता है।

2. अब बिजली के स्विच को चालू करते है, जो फ्लैश लैंप द्वारा जुड़ा होता है। यह लैंप प्रकाश ऊर्जा का उत्पादन करता है, जो परमाणु के इलेक्ट्रॉनों को उत्तेजित करने के लिए उपयोग के किया जाता है।

3. लेजर पदार्थ के परमाणु (एटम्स) फ्लैश लैंप द्वारा उत्पादित प्रकाश ऊर्जा से ऊर्जा को अवशोषित करते हैं। तथा यह परमाणु ऊर्जा के कक्षीय इलेक्ट्रॉन के निम्न ऊर्जा स्तर को उच्च ऊर्जा स्तर तक पहुंचता है। यह परमाणु की अस्थिर स्थिति (unstable stable condition) होती है।

4. यह ऊर्जा शुरू में लेजर के पदार्थ में पूरी तरह से डूबी होती है। जब पर्याप्त परमाणु ऊर्जा को अवशोषित कर लेती है उसके बाद यह लगातार ऊर्जा को उत्सर्जित (emit) करना शुरू कर देती है।

5. यह लेज़र प्रकाश फोकस लेंस द्वारा एकत्र किया जाता है जो वर्कपीस की ओर निर्देशित करता है।

6. अब वर्कपीस पर भेजी जाने वाली लेजर, वर्कपीस की सतह को पिघलाना या वाष्पीकृत करना शुरू करता है, और मशीनिंग प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

Laser beam machining का उपयोग क्या-क्या है?

1. इसका उपयोग रेफ़रेक्टरीऔर सिरेमिक पदार्थ में लगभग 0.005 मिमी व्यास के छिद्र करने के लिए उपयोग किया जाता है।

2. इसका उपयोग धातुओं और गैर धातुओं दोनों प्रकार के पदार्थों में ड्रिलिंग (छेद) और काटने में किया जाता है।

3. इसका उपयोग ज्यादातर एयरोस्पेस उद्योगों में किया जाता है।

4. जटिल प्रोफाइल के लिए उपयोग किया जाता है जहां ट्रल द्वारा मशीनिंग संभव नहीं है।

Laser beam machining का फायदा क्या-क्या है?

1. इससे सभी पदार्थों में छेद किया जा सकता है।

2. इसमे उच्च सतह प्राप्त होती है।

3. इसमें उपकरण का उपयोग नहीं किया जाता है।

4. सूक्ष्म छिद्रों को सटीक रूप से ड्रिल किया जा सकता है।

5. लेजर बीम मशीनिंग के माध्यम से बहुत कठोर पदार्थ को काटा जा सकता है।

6. उच्च सटीकता प्राप्त की जा सकती है।

Laser beam machining का नुकसान क्या-क्या है?

1. उच्च पूं जी और रखरखाव लागत आती है।

2. इससे ब्लाइंड छेद नही किया जा सकता।

3. लेजर से सुरक्षा का खतरा हो सकता हैं।


Spread the love

Leave a Comment